The Haryana Women’s Commission has taken a strict stance against Bollywood singer-rapper Badshah
ताज़ा अपडेट: हरियाणा महिला आयोग ने बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह पर सख़्त रुख अपनाया है। आयोग ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी और पासपोर्ट जब्ती के आदेश जारी किए हैं।
दरअसल, आयोग ने बादशाह को उनके विवादित गाने "टटीरी" के आपत्तिजनक बोल और वीडियो में दिखाए गए दृश्यों को लेकर 6 मार्च को नोटिस भेजा था और पानीपत SP ऑफिस में पेश होने के लिए कहा था। लेकिन आज (शुक्रवार) वे समन पर पेश नहीं हुए। उनकी ओर से वकीलों ने दलील दी कि प्रोफेशनल कमिटमेंट के चलते वे नहीं आ सके और आगे का समय मांगा।
इस पर महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया मीटिंग में नाराज़ हो गईं और चेतावनी दी कि अगर बादशाह 3 बजे तक पेश नहीं हुए तो कड़ा एक्शन लिया जाएगा। इसके बाद पंचकूला और पानीपत SP को गिरफ्तारी और पासपोर्ट जब्ती के निर्देश दिए गए।
बता दें कि 1 मार्च 2026 को रिलीज़ हुए "टटीरी" गाने को विवाद के बाद पंचकूला पुलिस ने यूट्यूब से हटवा दिया था। बादशाह के वकील ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश होने की अनुमति भी मांगी थी
#badshah #renubhatiya #breakingnews
- Mar 14, 2026
- 268 views
- No comments










